Mohan Yadav Son Wedding: कौन हैं शालिनी यादव जो बनेंगी सीएम मोहन यादव के घर की बहू? CM के बेटे वैभव के साथ आज लेंगी सात फेरे..

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Feb, 2024 06:45 PM

chief minister mohan yadav s son vaibhav will get married today in pushkar

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 23 और 24 फरवरी को पुष्कर में आयोजित की गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 23 और 24 फरवरी को पुष्कर में आयोजित की गई है। शालिनी यादव से वैभव की शादी हो रही है पुष्कर में दो होटल बुक किए गए हैं। वैभव और उनकी दुल्हन शालिनी की फोटो भी सामने आई है। हर कोई जानना चाहता है कि शालिनी यादव कौन हैं? 


 शालिनी यादव ने अपनी पढ़ाई उज्जैन और इंदौर से की है। शालिनी  हरदा के किसान परिवार की बेटी हैं। शालिनी यादव और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव आज राजस्थान के पुष्कर में विवाह बंधन में बंधेंगे। इस शादी समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई राजनीतिक हस्तियां और प्रदेश के भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

PunjabKesari
बताया जा रहा है की शादी में कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे इसमें वर पक्ष के 140 लोग और वधू पक्ष से कुल 60 लोग शामिल होंगे। शादी समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हैं। पहले वह एबीवीपी में सह मंत्री रह चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!