CM मोहन ने एक बार कहने पर पूरी कर दी किसान की मुराद,प्रोटोकॉल तोड़कर घर पहुंचे, चारपाई पर बैठकर खाया खाना

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 07:00 PM

cm mohan fulfilled the farmer s wish with just one request

आज मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर सीएम का एक अलग ही रुप देखने को मिला है। जन्म दिवस पर उनकी भावुक करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सत्ता की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री भी जब आम आदमी बन जाते हैं, तो नजारा कुछ ऐसा होता है।

(सागर): आज मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर सीएम का एक अलग ही रुप देखने को मिला है। जन्म दिवस पर उनकी भावुक करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सत्ता की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री भी जब आम आदमी बन जाते हैं, तो नजारा कुछ ऐसा होता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर ठीक यही किया। सागर जिले के मोइली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने उनसे अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए।

PunjabKesari

किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले- मुख्यमंत्री जी हमें बहुत सम्मान दिया, जिंदगी भर का सपना पूरा हुआ

 

PunjabKesari

सीएम ने यहां पहुंचकर पूरे परिवार के साथ  बैठकर घर का सादा, स्वादिष्ट भोजन किया। किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया। बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। माहौल इतना आत्मीय था कि कोई प्रोटोकॉल नजर नहीं आ रहा था – सिर्फ एक बेटे की तरह परिवार में घुलमिलते मुख्यमंत्री दिख रहे थे। सीएम डॉ. यादव ने बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान माहौल भावुक था। किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, “मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया। हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया।”

 

PunjabKesari

डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए जन्मदिन कोई दिखावा नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच जीने और उनके दुख-दर्द समझने का मौका है। उनकी इस सरलता, सहजता और संवेदना ने पूरे मध्य प्रदेश के लोगों के दिलों को छू लिया। अपने मोइली गांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया।

विकास के लिए संकल्पित सरकार

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है। सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!