कंप्यूटर बाबा का नरोत्तम के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान, बोले- मिश्रा बुद्धिमान नेता, दतिया से टिकट देना चाहिए था
Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2026 10:05 PM

कंप्यूटर बाबा ने इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भी तारीफ की और उन्हें समझदार और बुद्धिमान बताया। कंप्यूटर बाबा ने दतिया के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम को लेकर भी बयान दिया...
ग्वालियर (अंकुर जैन) : पूर्व मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दतिया में टिकट कटने को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंप्यूटर बाबा ने इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भी तारीफ की और उन्हें समझदार और बुद्धिमान बताया। कंप्यूटर बाबा ने दतिया के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम को लेकर भी बयान दिया। इसके साथ ही सिंधिया समर्थकों को भी निशाने पर लिया है।
पंजाब केसरी से बात करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय तक दतिया से विधायक रहे हैं और ऐसे में उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए था। हालांकि टिकट नहीं मिलने को उन्होंने राजनीति का विषय बताते हुए इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट क्यों नहीं दिया, यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस पर हम टिप्पणी नहीं करेंगे।
देखें वीडियो
वहीं ‘नरोत्तम मिश्रा को पार्टी बदल लेनी चाहिए’ उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेते हैं, यह वही जानते हैं। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति बताया।
इसके साथ ही दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के चुनाव को निरस्त करने की मांग को लेकर दायर चुनाव याचिका पर भी कंप्यूटर बाबा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी जनप्रतिनिधि ने गलत किया है या कोई जानकारी छिपाई है, तो उसे उसका परिणाम भुगतना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला भाजपा का हो या कांग्रेस का, गलत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं सिंधिया समर्थकों को लेकर भी कंप्यूटर बाबा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों की हालत पानी से बाहर आई मछली जैसी हो गई है और वे कांग्रेस में वापसी के लिए तड़प रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस में वापसी की कोशिश कर रहे सिंधिया समर्थकों को लेकर कंप्यूटर बाबा ने दो टूक कहा कि अगर पार्टी के बड़े पदों पर बैठे लोग वास्तव में असली कांग्रेसी हैं, तो ऐसे लोगों को वापस कांग्रेस में जगह नहीं देनी चाहिए।
Related Story

दतिया भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी! नरोत्तम मिश्रा की भव्य यात्रा से दो दिग्गजों ने बनाई दूरी

नरोत्तम मिश्रा का ‘सांप-जुगनू’ वार! बिना नाम लिए किसे दे गए बड़ा सियासी संदेश? MP की राजनीति में...

घनश्याम की कुर्सी पर संकट, नरोत्तम पर भारती के तीर… दतिया में फिर सियासी खेल!

नए प्रभारी की पहली बैठक में नरोत्तम मिश्रा नहीं पहुंचे, सिंधिया भी रहे बाहर, क्या मिश्रा को नहीं दी...

नरोत्तम ने फिर दिखाया दम! 5 सौ गाड़ियों के साथ दतिया पहुंचे, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, मुकुट पहनाकर...

BJP पार्षदों का सामूहिक इस्तीफाः राज्य मंत्री का बड़ा बयान आया सामने, राजनीतिक गलियारों में चर्चा...

कांग्रेस का बड़ा दावा: आधा दर्जन से ज्यादा BJP नेता एवं पूर्व विधायक संपर्क में', राजनीतिक...

कांग्रेस को बड़ा झटका! युवा नेता एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष का हार्ट अटैक से अचानक निधन, राजनीतिक...

दतिया में फिर शुरु हुआ खेला! घनश्याम की विधायकी पर खतरा मंडराते ही राजेंद्र भारती का बयान आया सामने

अश्लील वीडियो को लेकर फंसे महंत ने दी सफाई, मिर्ची बाबा पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- उनकी चेली...