नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठोस कार्रवाई : मुख्यमंत्री मोहन यादव

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Aug, 2025 06:04 PM

concrete action will continue against the accused involved in illegal drug trade

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली और समृद्धि को कई गुना पीछे ले जाता है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली और समृद्धि को कई गुना पीछे ले जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 5 वर्ष पहले की थी। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब दुकानों और बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान का सफल संचालन किया गया। पुलिस नशा कारोबारियों के मास्टरमाइंड पर शिकंजा कस रही है। नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कानून के साथ सामाजिक जागरूकता की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार समाज से नशे की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं। भोपाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। कोई कितना भी पहुंच वाला क्यों न हो, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को रवींद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया।

विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कारों का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख 52 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 339 करोड़ रुपए की पेंशन का सिंगल क्लिक से अंतरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नशा मुक्ति पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2023-24 के लिए विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार भी वितरित किए। इसके अंतर्गत शुद्धि नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष राजीव तिवारी, शहीद भगत सिंह सेवा समिति से सुजीत कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस उप-आयुक्त इंदौर राजेश दंडौतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा प्रशांत चौबे और उप पुलिस अधीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट संतोष पटेल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

PunjabKesariप्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान को देखकर आश्चर्यचकित है दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान के आधार पर परिष्कृत भारतीय दर्शन को विश्व बड़े आश्चर्य से देखता है। भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने पौधों में प्राण होने की बात कही तो विश्व के वैज्ञानिक अचंभित थे। प्रत्येक व्यक्ति को अपने संस्कार, सहकार युक्त जीवन और सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोध होना चाहिए। भारत एक-दूसरे के प्रति सामंजस्य की भावना और अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इन व्यवस्थाओं के बल पर ही भारत को विश्व में विशेष स्थान प्राप्त है।

 नशा मुक्ति के लिए गायत्री परिवार और ब्रह्मा कुमारी के कार्य उल्लेखनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यक्ति को सकारात्मक विचारों से प्रेरणा लेकर स्वयं नशा छोड़ते हुए दूसरों को भी नशा से मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। समाज को जागरुक करने के लिए गायत्री परिवार और ब्रह्मा कुमारी संस्था उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्री बलराम और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को प्रदेशस्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाएगी।

PunjabKesariजन सहयोग से सफल हुआ नशा मुक्ति अभियान : मंत्री  कुशवाहा

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प भारत नशा मुक्ति अभियान की यह 5वीं वर्षगांठ है। अगस्त माह में नशे के खिलाफ देशव्यापी जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जन सहयोग से अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। जन सहयोग से हम विकसित भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!