कांग्रेस विधायक रामसिया भारती मोदी सरकार की भारत विकास यात्रा में शामिल, कांग्रेस प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष के आये बयान

Edited By meena, Updated: 31 Dec, 2023 01:18 PM

congress mla ramsia bharti joins modi government s bharat vikas yatra

छतरपुर जिले से बड़ामलहरा से कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक रामसिया भारती विकसित भारत संकल्प यात्रा में दमखम के साथ लगी हुई है

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले से बड़ामलहरा से कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक रामसिया भारती विकसित भारत संकल्प यात्रा में दमखम के साथ लगी हुई है। वह इस यात्रा में मिलने वाली योजनाओं में मंच पर शामिल रहीं जिसपर कि कांग्रेस प्रवक्ता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

राहुल की न्याय यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही संकट में दिखने लगी है तो वहीं सत्ता की चमक अब कांग्रेस के विधायक की आंखों में दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी के भला इससे अच्छे और क्या दिन आएंगे, जब कांग्रेस के विधायक ही मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाते हुए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

PunjabKesari

●प्रदुम्म सिंह भी कांग्रेस से भाजपा में गए थे...

बता दे कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ामलहरा से प्रदुम्म सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी थे और चुनाव जीते थे। वर्ष 2020 फरवरी-मार्च में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद बाय इलेक्शन नवम्बर 2020 में वे भाजपा में चले गये और भाजपा से चुनाव लड़े और फिर भाजपा से चुनाव जीते विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा से प्रत्याशी रहे और कांग्रेस से रामसिया भारती प्रत्याशी रही जहां इस चुनाव में कांग्रेस की रामसिया भारती विजयी हुईं और विधायक हैं।

PunjabKesari

●लगाए जा रहे कयास...

वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रामसिया भारती भी ठीक उसी तरह (प्रदुम्म सिंह की तरह) भाजपा और सरकार से नजदीकियां बढ़ाकर संकेत देने लगीं हैं कि शायद वह आगे चलकर भाजपा का दामन थाम लेगी।

हालांकि अब देखना है कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ा मलहरा विधानसभा में किस और जाएंगे, स्वाभाविक है कि संगठन का कार्यकरता भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों का प्रचार नहीं करेगा तो वही राम सिया भारती जैसे विधायक के भाजपा में जाने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। अब देखते हैं कि पार्टी आलाकमान नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इस मामले को किसी नजर से देखते हैं और वर्तमान विधायक पर क्या कार्रवाई होती हैं।

PunjabKesari

●कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति पांडे बोलीं...

मामले में जब कांग्रेस प्रवक्ता और जिले की कार्यकारी अध्यक्ष दीप्ति पांडे से इस विषय में बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसा हुआ भी है तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक जानकारी पहुंचाएंगे और संज्ञान लेकर जो भी दिशा निर्देश और मार्गदर्शन होगा उस पर हम काम करेंगे।

दीप्ति ने कहा कि कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना उन्मूल्य मत देकर अपनी निष्ठा और त्याग से उनको इस पद पर पहुंचा है उनका यह दायित्व बनता है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखें।

●कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले...

मामले में जब हमने कांग्रेस जिलाअध्यक्ष महाप्रसाद पटेल से बात की तो उनका कहना है कि यह उनका (विधायक रामसिया भारती का) व्यक्तिगत मामला है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते, फिर भी आपके द्वरा हमें जानकारी प्राप्त हुई है मामले में विधायक रामसिया से भी बात करते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!