पूर्व नपा अध्यक्ष की पोस्ट पर विवाद : कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाकर फोटो शेयर किया, हिंदू संगठनों समेत युवाओं ने कड़ी आपत्ती दर्ज कराई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Sep, 2026 12:33 PM

controversy over former municipal council president s post

डबरा(ग्वालियर): मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित डबरा में से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां बहुजन समाज पार्टी की नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी पारसेडिया की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेशभर...

डबरा(ग्वालियर): मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित डबरा में से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां बहुजन समाज पार्टी की नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी पारसेडिया की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को प्रदेशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष की फेसबुक से एक  फोटो शेयर हुआ, जिसमें एक कुत्ते को भगवान श्री कृष्ण के रूप में दर्शाया गया था। जिस पर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। लोगों ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ती दर्ज कराई है। इधर विवाद को बढ़ता देख बसपा नेता ने लोगों से माफी मांगी है।

बसपा की पूर्व नपा अध्यक्ष की पोस्ट से बवाल: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दर्शाने पर आक्रोश, विरोध के बाद मांगी माफी

जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी की नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाशी पारसेडिया की पोस्ट पर विवाद खड़ा हुआ है। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उनकी फेसबुक आईडी से एक फोटो शेयर किया गया। जिसमें कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया गया था। इस फोटो के सामने आते ही हिंदू संगठनों समेत पूरे सामाज में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। लोगों ने इसे सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं का घोर अपमान बताया। हांलाकि, मामले में विवाद बढ़ता देख पूर्व नपा अध्यक्ष ने तुरंत यह विवादित पोस्ट डिलीट कर दी। इसी के साथ ही अपनी फेसबुक आईडी पर एक नया पोस्ट जारी कर सार्वजानिक रूप से माफी मांगी।

 

पूर्व नपा अध्यक्ष सत्यप्रकाशी पारसेडिया ने फेसबुक आईडी पर पोस्ट जारी कर हिंदू समाज से माफी मांगी है। उन्होंने दावा किया कि मोबाइल किसी बच्चे के हाथ में था। बताया कि उसी ने गलती से यह फोटो शेयर कर दी थी। उनका मकसद किसी भी धर्म या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अपने घर में बने मंदिर का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह स्वयं ईश्वर में विश्वास रखती हैं और रोज पूजा-पाठ करती हैं। बता दें कि सत्यप्रकाशी पारसेडिया लगभग 12 वर्षों तक डबरा नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं और आगामी चुनावों में भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बताई जा रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!