मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Oct, 2026 04:38 PM

madhya pradesh semiconductor summit 2026 beyond studios to

इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ‘मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ में सहभागिता की। समिट के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश में...

इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ‘मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ में सहभागिता की। समिट के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, तकनीकी विस्तार और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बियॉन्ड स्टूडियोज़ के संस्थापक एवं सीईओ श्री भारत भूषण (सेबेस्टियन नोआ अकोस्टा जूनियर) ने वन-टू-वन भेंट की। बैठक में कंपनी ने मध्यप्रदेश में ₹110 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा, जिससे प्रदेश के लगभग 6,000 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ (GIS-2027) में भाग लेने हेतु आमंत्रित भी किया।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापना

इस अवसर पर श्री भूषण ने बताया कि बियॉन्ड स्टूडियोज़ मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) स्टूडियो अथवा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की इच्छुक है। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्योग के अनुकूल तैयार किया जाएगा।

वर्ष 2016 में स्थापित हैदराबाद आधारित बियॉन्ड स्टूडियोज़ एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण और क्रिएटिव-सर्विसेज़ स्टूडियो है, जो VFX, 2D/3D एनीमेशन, प्री-विज़ुअलाइज़ेशन, एडिटिंग, डबिंग, साउंड डिज़ाइन और मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी ने कई बड़े भारतीय फिल्म प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट कार्य किया है। कंपनी ने प्रदेश की AVGC-XR नीति के अंतर्गत फिल्म, वीएफएक्स, एनीमेशन एवं इमर्सिव-कंटेंट प्रोडक्शन हेतु प्रोत्साहन प्राप्त करने तथा उपयुक्त स्थान एवं अधोसंरचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। साथ ही, बियॉन्ड स्टूडियोज़ ने मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा क्षेत्रों के संवर्धन हेतु डिजिटल कंटेंट साझेदारी की भी रुचि व्यक्त की है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश में निवेश और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग व आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!