ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से दंपति की हुई मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Oct, 2024 10:40 PM

couple dies due to collision with tanker in gwalior

ग्वालियर में भिंड के मालनपुर से फूल बेचकर वापस आ रहे दंपति को एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भिंड के मालनपुर से फूल बेचकर वापस आ रहे दंपति को एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, आपको बता दें की मौके पर ही दंपति की मौत हो गई है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है घटना बुधवार की है घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दंपति के शवों को निगरानी में ले लिया पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए टैंकर को जब्त कर लिया है।

PunjabKesari टैंकर चालक फरार हो गया है उसकी अभी पुलिस तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर क्षेत्र में आने वाले नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले रिजवान खान फूलों का कारोबार करते हैं फूलों को मालनपुर बेचने के लिए निकले थे फूल बेचकर वह पत्नी के साथ वापस आ रहे थे महाराजपुरा क्षेत्र में उनको टैंकर ने टक्कर मार दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!