जब SP ने गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' झूम उठे पुलिसकर्मी, तालियों से गूंज उठा पुलिस लाइन

Edited By meena, Updated: 23 Nov, 2026 06:17 PM

datia sp mayur khandelwal sang a song

रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित दीपावली दौज लख्खी मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के बाद दतिया पुलिस लाइन में जश्न का माहौल देखने...

दतिया (राघवेंद्र सिंह) : रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित दीपावली दौज लख्खी मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के बाद दतिया पुलिस लाइन में जश्न का माहौल देखने को मिला। पुलिस जवानों के सम्मान में आयोजित पार्टी में उस समय सब झूम उठे, जब दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने मंच संभाला और अपनी आवाज में फिल्मी गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाया। एसपी के गाते ही पूरा पुलिस लाइन तालियों से गूंज उठा। पुलिसकर्मी अपनी कुर्सियों से उठकर झूमने लगे। अधिकारियों और जवानों के बीच की दूरी मिट गई और पूरा माहौल एक परिवार जैसा हो गया। एसपी मयूर खंडेलवाल और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस कर्मियों के सम्मान में सामूहिक भोज और भजन संध्या का आयोजन किया था।

रविवार शाम पुलिस लाइन दतिया में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। मेले में ड्यूटी के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

इस दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने मेले की बेहतर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। वहीं कलेक्टर और एसपी ने भी जवानों की मेहनत की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि रतनगढ़ मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। इतनी बड़ी भीड़ को संभालना आसान नहीं था। लेकिन पुलिस जवानों ने दिन-रात एक करके मेले को पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न कराया। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ये सब जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही संभव हो सका।

कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, जिला वनमंडल अधिकारी मोहम्मद नाज, अपर कलेक्टर भूपेंद्र सिंह, अति पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर सामूहिक भोज किया। भजन संध्या में पुलिस जवानों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और खुशनुमा हो गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मेले में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पण, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया, जब एसपी मयूर खंडेलवाल ने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना गाया। इस गाने के माध्यम से एसपी ने जवानों को संदेश दिया कि पुलिस एक परिवार है और ये दोस्ती, ये अपनापन कभी नहीं टूटेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ सामूहिक स्नेहभोज किया और एक-दूसरे को मेले की सफलता की बधाई दी। पुलिस लाइन में देर शाम तक खुशी का माहौल बना रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!