नवागत डीजीपी कैलाश मकवाना पहुंचे महाकाल के दरबार,बाबा महाकालेश्वर का लिया आशीर्वाद

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2024 11:20 AM

dgp visited baba mahakal in ujjain

(डीजीपी) कैलाश मकवाना अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे

उज्जैन। (विशाल सिंह): प्रदेश के नवागत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और गर्भगृह की देहरी पर विशेष पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के राम पुजारी ने विधिपूर्वक पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर डीजीपी मकवाना के साथ एसपी प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे। पूजन और दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से डीजीपी का सम्मान भी किया गया। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उन्हें बाबा महाकाल का दुपट्टा, प्रसाद और भगवान महाकाल का चित्र भेंट किया।

PunjabKesariकैलाश मकवाना प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस प्रमुख हैं और उनकी जड़ें उज्जैन जिले के तराना तहसील से जुड़ी हुई हैं। पुलिस महानिदेशक का पद संभालने से पहले उन्होंने महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लिया

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!