पहली बार विधायकी जीते दिलीप अहिवार बने मंत्री, भावुक हुई मां, बोली- दादा के सपने को पोते ने पूरा किया

Edited By meena, Updated: 26 Dec, 2023 12:29 PM

dilip ahiwar who won the legislature for the first time became a minister

छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पहली बार विधायक बने दिलीप अहिरवार को डॉ. मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पहली बार विधायक बने दिलीप अहिरवार को डॉ. मोहन मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री समेत 28 मंत्रियों ने शपथ ली। दिलीप अहिरवार को राज्य मंत्री बनाया गया है। पहली बार विधायक बने बेटे को मंत्री पद मिलने के बाद उनकी मां गेंदाबाई भावुक हो गई। बिना कुछ कहे ही मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। खुद को संभालते हुए कहा- बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हूं। उनके स्वर्गवासी पिता का सपना था कि दिलीप विधायक बने।

PunjabKesari

वे बताती हैं कि दिलीप के पिता 16 साल वार्ड मेंबर रहे। दिलीप के दादा को एक बार विधानसभा की टिकट मिला था, पर किन्हीं कारणों से वह चुनाव नहीं लड़ सके और विधायक बनने का सपना अधूरा रह गया था। दिलीप ने आज अपने दादा और पिता के सपने को पूरा किया है।

PunjabKesari

विधायक के बाद मंत्री बनने से हमारी खुशी में चार चांद लग गए हैं। छतरपुर जिले की छह विधानसभा सीटों पर इस बार भाजपा ने कब्जा जमाया है, लेकिन मंत्रिमंडल में चंदला आरक्षित सीट से जीते दिलीप अहिरवार को जगह दी गई है। अहिरवार के शपथ लेते उनके समर्थकों ने मोबाइल पर देखा। इसके बाद उनके घर से लेकर भाजपा कार्यालय तक जमकर जश्न मना। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

PunjabKesari

दिलीप अहिरवार का परिवार प्रॉपर्टी, व्यापार और कृषि से जुड़ा हुआ है। दिलीप खुद अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए करीब 25 साल से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। सबसे पहले पार्टी ने उन्हें 2007 में धर्म जागरण नगर संयोजक का दायित्व सौंपा। वे 2009 तक इस पद पर रहे। 2009 से 2011 तक अनुसुचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री रहे। 2011 से 2016 तक वह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व निभाया। 2016 से 2018 तक वह जिला महामंत्री और 2018 से 2021 तक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे। 2021 में जिला उपाध्यक्ष बने। 2023 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!