विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप दोहा में गोताखोर पलक शर्मा का चयन, मध्य प्रदेश तैराकी संघ में जश्न का माहौल

Edited By meena, Updated: 31 Jan, 2024 08:25 PM

diver palak sharma selected in world aquatics championship doha

एमपी के लिए गर्व करने वाली ये खबर है कि विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2024 दोहा(कतर) के लिए भारतीय गोताखोरों की टीम का ऐलान बीती शाम किया गया

इंदौर: एमपी के लिए गर्व करने वाली ये खबर है कि विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2024 दोहा(कतर) के लिए भारतीय गोताखोरों की टीम का ऐलान बीती शाम किया गया जिसमें पहली बार किसी भारतीय महिला को इस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। ये बेटी एमपी के इंदौर की है। भारतीय गोताखोर नेशनल चैम्पियन पलक शर्मा इस बार दोहा में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। यह टूर्नामेंट आज से 10 फरवरी 2024 तक कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर पलक भारत देश की पहली महिला गोताखोर बनी हैं जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

PunjabKesari

कई खिताब जीत चुकी है पलक

कई सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीत चुकी पलक इससे पहले भी अपना जलवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेर चुकी हैं। इससे पहले सन 2019 में 10th एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीत कर पलक ने भारत देश का नाम एक्वेटिक की दुनिया मे रोशन किया था। उस प्रतियोगिता में भी पलक एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थी। पलक लगातार अपने से खुद के प्रदर्शन से बनाए ऊंचे स्तर को अपने लगातार निखरते प्रदर्शन से पीछे छोड़ते जा रही हैं।

पलक की उपलब्धि से एमपी में जश्न

पलक शर्मा की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जय कुमार वर्मा सचिव मध्य प्रदेश तैराकी, योगेंद्र सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ, राम कुमार खिलरानी, सह सचिव मध्य प्रदेश तैराकी संघ, रविंद्र दुबे उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश तैराकी संघ सीमांत द्विवेदी सह सचिव मध्य प्रदेश तैराकी संघ ने पलक शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं आशा व्यक्त की है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पलक शर्मा पदक हासिल करके भारत को एवं मध्य प्रदेश को गौरव के क्षण उपलब्ध कराएंगी। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन का सर्वोच्च खेल प्रशिक्षक विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त रमेश व्यास पलक शर्मा के प्रशिक्षक हैं जो स्वयं भी डाइविंग के क्षेत्र में एक ख्याति पूर्ण कोच है।

PunjabKesari

कई पुरुस्कार भी पलक के नाम

गोताखोर पलक शर्मा प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी परियोजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ इंदौर सेफ सिटी की ब्रांड एंबेसडर भी है। पलक को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं। पलक को मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मानित कर चुके हैं। विश्व एक्वेटिक की दुनिया में आने वाले दिनों में पलक शर्मा एक बेहतरीन गोताखोर के रूप में जानी जाएंगी और भारत का नाम इस क्षेत्र में बखूबी रोशन करेंगी। वो अभी लगातार अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए दिन रात एक करके मेहनत कर रही हैं जिससे कि उनका आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!