प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संचालित हो रही कैंटीन में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप..

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Aug, 2024 01:46 PM

fire broke out in the canteen in the state congress office

कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में परिसर में संचालित कैंटीन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में परिसर में संचालित कैंटीन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर का पाइप फटने से लगी थी, कैंटीन में रखे सिलेंडर में आग लगने से कर्मचारी घबरा गए कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

PunjabKesariइसके बाद नगर निगम की फायर दमकल टीम मौके पर पहुंची। इस आग में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पिछले हिस्से में कुछ महीने पहले ही यह कैंटीन शुरू हुई है, इस कैंटीन का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!