Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2025 06:56 PM

स्पेन यात्रा के दौरान मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश” कार्यक्रम को मंच से संबोधित करते हुए बिजनेस...
स्पेन/ भोपाल : स्पेन यात्रा के दौरान मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश” कार्यक्रम को मंच से संबोधित करते हुए बिजनेस फोरम सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा स्पेन में आप सभी का स्वागत करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने आगे कहा मध्य प्रदेश-भारत व्यापार मंच में आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे गौरव का अनुभव हो रहा है। डॉ खाड़े ने कहा कि माननीय अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में, मध्य प्रदेश समावेशी, निवेश-आधारित विकास का केंद्र बनकर उभर रहा है - जो अतुल्य भारत का हृदय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। स्पेन की यात्रा न केवल सांस्कृतिक बल्कि विकास और समृद्धि की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 से 19 जुलाई 2025 तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। स्पेन प्रवास के पहले दिन 16 जुलाई की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक शिष्टाचार भेंट से की। इसके बाद वे “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस सेशन में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यटन, औद्योगिक नीति एवं निवेश, आईटी और अधोसंरचना सेक्टर पर प्रेजेन्टेशन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और स्पेन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों ने नैतिक मूल्यों के आधार पर संस्कृति को आगे बढ़ाया। एक प्रकार से दोनों भाई-भाई हैं। भारत प्रकृति से प्रेम करने वाला देश है और तकनीक के क्षेत्र में स्पेन की भी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में खनिज, पर्यटन, उद्योग स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत में एमपी टूरिज्म सबसे तेजी बढ़ रहा है। आप लोग मध्य प्रदेश के जुड़िए। केंद्र सरकार की ओर से मध्य प्रदेश को कई तरह की छूट मिल रही हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है। स्पेन ने फुटबॉल से भी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जा रही है और नई मेडिकल डिवाइस कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है।