कुंभ में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jan, 2025 05:56 PM

fraud in the name of online hotel booking in kumbh

कुंभ में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच को अभी तक ठगी की कई शिकायत मिल चुकी हैं, वहीं इस बार ठग गिरोह ने यूपी में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले लोगों को भी नहीं छोड़ा, जहां ठग गिरोह ने लाखों रुपए की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी कर डाली है। इंदौर क्राइम ब्रांच को ऐसी 38 शिकायतें मिली हैं, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को बताया ऑनलाइन ठग गिरोह होटल का नाम और सुविधाएं बता कर आम लोगों को सीधे टारगेट कर रहे हैं।

PunjabKesari ठहरने के पैकेज, टिकट बुकिंग, एडवांस बुकिंग, घूमने के लिए ट्रैवल्स की गाड़ी और अन्य व्यवस्थाओं का लालच देते हैं। फिर होटल्स, गेस्ट हाउस, ट्रैवलिंग वाहन के फोटो भेजकर लोगों को भरोसे में ले लेते हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने या एडवांस पेमेंट करने के बाद पता चलता है कि ठगी का शिकार हो गए हैं। वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच ने ठगी के 38 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें 6 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई है, पुलिस द्वारा ठग गिरोह की तलाश की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!