‘भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ’ निवाड़ी में कांग्रेस के पोस्टर से गर्माई सियासत, भाजपा बोली- यह तो प्रदेश की जनता तय करेगी

Edited By meena, Updated: 18 Jan, 2023 06:46 PM

future chief minister kamal nath  congress poster in niwari heats up politics

मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव साल 2023 के अंत में होना है। अभी चुनाव होने में लगभग आठ से नौ माह का वक्त बचा हुआ है लेकिन इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता अति उत्साह में आ गए हैं।

निवाड़ी(कृष्ण कांत बिरथरे): मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव साल 2023 के अंत में होना है। अभी चुनाव होने में लगभग आठ से नौ माह का वक्त बचा हुआ है लेकिन इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता अति उत्साह में आ गए हैं। ऐसा इसलिए कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर की सड़कों में इन दिनों कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर बैनर लगे हैं जिसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। कमलनाथ के पृथ्वीपुर आगमन से पहले उनके भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ भाजपा बोल रही है कि यह जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा कांग्रेस नहीं वहीं दूसरी और कांग्रेस से जुड़े लोग कमलनाथ को अपना मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ही मान चुके है। दबी जुबान में वो यह भी स्वीकार कर रहे है कि कांग्रेस में और कोई दावेदार है भी नहीं।

PunjabKesari

दरअसल निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में पोस्टर पॉलिटिक्स हाई हो चली है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पृथ्वीपुर आगमन से पहले पृथ्वीपुर में जगह-जगह एक पोस्टर के साथ दीवाल लेखन किया गया है इनमें खास बात यह है कि कमलनाथ के फोटो के नीचे उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। गौरतलब है कि ज्योतिषी द्वारा की गई भविष्यवाणी में कांग्रेस को मिले शुभ संकेत को लेकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है साल की शुरूआत में इस तरह की पोस्टर पॉलिटिक्स जिसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया था वह भोपाल से शुरू हुई थी जो अब पृथ्वीपुर तहसील तक पहुंच गई है। यहां भी कमलनाथ के आगमन से पहले उनके भावी मुख्यमंत्री नाम लिखे पोस्टर लगा दिए है। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने में अभी आठ से नौ माह बचे है। ऐसे में कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने के बाद देश के दोनों बड़े दलों में राजनीति गरमा गई है।

PunjabKesari

पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह प्रदेश की जनता तय करती है कोई कांग्रेस के नेता तय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस पहले आपस में यह तय कर ले कि कमलनाथ को बनाना है या दिग्विजय सिंह को बनाना है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का है और उसी का रहेगा शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अच्छा काम कर रही है। भाजपा राज्य और केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी।

वहीं इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी ने कहा कि कमलनाथ हमारे नेता है और उनको निवाड़ी जिले की पूरी जनता चाहती है। हमारे यहां और पूरे प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2023 में कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और आज से ही हमने उन्हें मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा यह भी तय नहीं है कि शिवराज सिंह इस बार मुख्यमंत्री रहेंगे भी या नहीं भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा अनेक मुख्यमंत्री पद के दावेदार है लेकिन हमारी कांग्रेस में कमलनाथ के अलावा दूसरा कोई भी दावेदार नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!