देवरानी-जेठानी ने सास को पीट-पीटकर मार डाला, उकसाता रहा कलयुगी बेटा, वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 15 Apr, 2024 01:39 PM

gwalior sister in law and sister in law beat mother in law to death

मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक  बुजुर्ग महिला को पीट पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग...

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक  बुजुर्ग महिला को पीट पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को उसी की बहुओं ने पीट-पीट कर मार डाला। देवरानी जेठानी ने मिलकर सास को लाठी डंडों से इतना पीटा की बुजुर्ग महिला मार बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने तड़प- तड़प कर दम तोड़ दिया। इस खौफनाक कारनामें में बुजुर्ग का बेटा भी मिला हुआ था।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता को पीटने वाली बुजुर्ग की बहुएं ही है। वही एक पुरुष भी दिखाई दे रहा है जो बुजुर्ग का बेटा है, वह तमाशबीन बनकर सबकुछ देख रहा है और दोनों महिलाओं को बुजुर्ग को पीटने के लिए उकसा रहा है।

PunjabKesari

वायरल वीडियो आंतरी थाना इलाके के पीपरीगांव का है। जहां देवरानी जेठानी दोनों मिलकर अपनी बुजुर्ग सास को घर से खींच कर बाहर लाती है और लाठी डंडों और पत्थरों से पीटना शुरु कर देती है। मौके पर मौजूद बेटा मां को पीटने के लिए उकसा रहा है। पिटाई के बाद घायल बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!