मुरैना में पति बना हैवान ,पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ विवाद..

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Mar, 2024 12:09 PM

husband murdered wife in morena

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ससुराल में रह रही पत्नी की चाकू मारकर पति ने हत्या कर दी।

मुरैना। (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ससुराल में रह रही पत्नी की चाकू मारकर पति ने हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई सास को भी चाकू घोंपकर घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।  आरोपी राजू राठौर की ससुराल गंदी पोखर इस्लामपुरा में है। 


राजू ड्राइवर है, जिसका अपनी पत्नी रचना राठौर से 1 साल से विवाद चल रहा है। जिसके बाद से ही उसकी पत्नी मायके में दोनों बच्चों के साथ रह रही थी, लेकिन गुरुवार की शाम को अचानक राजू राठौड़ अपने ससुराल पहुंच जाता है और अपनी मां के साथ रह रहे बेटे को ले जाने की कहता है, आरोपी अपनी सास से अपने बेटे प्रयांशु को लाने की कहता है, तो सास उषा बाई ने कहा कि रचना भी जाना चाहती है, तब तक रचना बाजार से अपने घर आ जाती है और वह भी पति से ससुराल चलने की जिद करती है।

PunjabKesari
 इतनी सी बात को लेकर पति राजू राठौर अपनी जेब से चाकू निकालकर पत्नी के बाल पकड़ कर चाकुओं से तबड़तोड़ वार कर देता है। अपनी बेटी को बचाने आई मां पर भी राजू चाकू से हमला करता है, जिस में राजू की पत्नी रचना राठौर की घटनास्थल पर ही मौत हो जाती है। वहीं उसकी सास उषा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजू राठौर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!