इंदौर : बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंद का आवाहन

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2024 07:39 PM

indore call for a bandh in protest against the bangladesh incident

बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उसको लेकर इंदौर सहित देशभर में सकल हिंदू समाज के द्वारा अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं...

इंदौर (सचिन बहरानी) : बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उसको लेकर इंदौर सहित देशभर में सकल हिंदू समाज के द्वारा अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में भी सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक व्यापारिक से बंद का आवाहन किया है तो वही इसको लेकर इंदौर के लाल बाग पर एक बड़ा आयोजन भी होना है। जहां पर पूरे इंदौर के कई लोगों के जुटने का अनुमान है। इसके चलते अलग-अलग तरह से हिंदूवादी संगठनों के द्वारा लोगों से लालबाग स्थित मैदान में आने का निवेदन भी किया जा रहा है और लगातार जनसंपर्क भी किया जा रहा है।

PunjabKesari

इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की है कि जिस तरह से आजादी से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान भारत में ही शामिल थे और जिस समय यह दोनों देश अलग हुए उसे समय इन दोनों देशों के प्रमुख जिसमें पाकिस्तान के जिन्ना और बांग्लादेश के भी सरकार के प्रमुख मौजूद थे। उन लोगों ने अलग होने के दौरान एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के नेता ने दी कि यदि पाकिस्तान और बांग्लादेश में किसी तरह की अस्थिरता आती है और वहां की सरकार किसी तरह का कोई कदम नहीं उठा सकती है तो भारत इन दोनों देशों पर अपना अधिकार कर सकता है। अतः विश्व हिंदू परिषद के नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की है कि आज जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश में स्थिति उत्पन्न हुई है। उसके चलते अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों ही देश पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन देशों को भारत में शामिल कर लेना चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!