इटारसी के विवेक ने टोक्यो ओलंपिक में किया कमाल, CM शिवराज बोले- हमें आप पर गर्व है

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Jul, 2021 05:04 PM

itarsi s vivek did wonders in tokyo olympics

CM शिवराज ने जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में अहम गोल किया। यह गर्व की बात है। आपको बता...

भोपाल: CM शिवराज ने जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में अहम गोल किया। यह गर्व की बात है। आपको बता दे कि भारत ने गुरुवार को हॉकी के मुकाबले में अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। लेकिन 58 वें मिनट में विवेक के गोल ने भारत को मैच में जरुरी बढ़त दिला दी और खेल को पलट दिया। वहीं CM शिवराज के अलावा प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी विवेक को बधाई दी है।  

PunjabKesari, Tokyo Olympics, Madhya Pradesh, Vivek Sagar, Itarsi, Shivraj Singh Chouhan

सीएम शिवराज ने कहा है कि ‘यह देश खासकर मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद द्वारा बनाए गए गोल से भारतीय हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित हुआ’ भारतीय हॉकी टीम का मिडफील्डर विवेक MP के होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के शिवनगर चंदन गांव का रहने वाला है।

PunjabKesari, Tokyo Olympics, Madhya Pradesh, Vivek Sagar, Itarsi, Shivraj Singh Chouhan

वहीं विवेक के पिता का कहना है कि ‘जिस क्षण विवेक ने गोल किया, पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे’ बेटे की इस उपलब्धि पर विवेक की मां कमला देवी ने कहा है कि ‘विवेक हमेशा मैच खेलने से पहले एक वीडियो कॉल कर आशीर्वाद लेता है। गुरूवार को उसने 3.30 बजे फोन किया था और हमें बताया कि वह गोल करके की लौटेगा’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!