उत्कृष्ट कार्य करने पर BLO का सम्मान, प्रशासन ने कराई हवाई यात्रा

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2025 06:38 PM

jabalpur blo honored for outstanding work administration conducted air travel

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है...

जबलपुर : मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। सभी बूथों के 100 फीसदी गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा करने पर प्रशासन ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को प्रोत्साहन देने की विशेष पहल की है।

PunjabKesari

प्रशासन ने बीएलओ सुपरवाइजर स्नेहलता पटेल को उनके बेहतरीन कार्य के लिए पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ तक हवाई यात्रा कराई। इसके अलावा बीएलओ को नगद पुरस्कार के साथ तनाव दूर करने के लिए मूवी टिकट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 73.34% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19,25,472 है, जिनमें से 14,12,151 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन सम्पन्न हो गया है। प्रशासन का कहना है कि बीएलओ के समर्पण और मेहनत को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक गति से आगे बढ़ेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!