यह किसान हितैषी सरकार है, अधिकारी पुरानी मानसिकता बदलें- CM कमलनाथ

Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Dec, 2018 01:55 PM

kamal nath makes a comment on shivraj with sikkim

कमलनाथ ने यूरिया की समस्या को लेकर किसानों को परेशान न रहने के लिए कहा है, उन्होंने कहा है कि, किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है यह पुरानी सरकार नहीं है जो किसानों पर गोलियां...

भोपाल: कमलनाथ ने यूरिया की समस्या को कहा है कि, 'किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है यह पुरानी सरकार नहीं है जो किसानों पर गोलियां चलवा दे। हम सतत प्रयासों से यूरिया की भरपूर मात्रा उपलब्ध करा देंगे।' कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'प्रदेश में शीघ्र हल होगा यूरिया का संकट। किसान भाई परेशान ना हों। सतत प्रयासों से पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित। यूरिया लेने के लिये आ रहे किसानो पर लाठियां बर्दाश्त नहीं। यह कमलनाथ की सरकार है, किसान हितैषी सरकार है। अधिकारी पुरानी मानसिकता बदलें।' 

 

कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट में शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'यह पुरानी सरकार नहीं, जहाँ किसानो के सीने पर गोलियाँ तक दाग़ी गयी। क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने ना दे लेकिन किसानो का दमन बर्दाश्त नहीं। मेरी सभी ज़िम्मेदारों को खुली चेतावनी।' बता दें कि, प्रदेश में अब तक करीब 2 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई है। करीब 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश में पहुंचने वाला है। केन्द्र सरकार ने रबी सीजन के दौरान प्रदेश को कुल 4 लाख 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति किए जाने की सहमति दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!