मंदसौर छू रहा तरक्की के नए आयाम, किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी-CM

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Oct, 2026 09:38 PM

mandsaur is scaling new heights of progress  cm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती किसानी तथा औषधीय फसलों से समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। जिले को 8-लेन एक्सप्रेस वे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट, पशुपतिनाथ लोक

(भोपाल): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती किसानी तथा औषधीय फसलों से समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। जिले को 8-लेन एक्सप्रेस वे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट, पशुपतिनाथ लोक जैसी कई सौगातें जिले को मिली हैं। आगामी दिनों में मंदसौर, नीमच एयरपोर्ट सुविधा, परिवहन सेवा की बसों के माध्यम से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली मंदसौर जिले से जुड़कर बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। अपेक्स बैंक चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, राजेश दीक्षित, कप्तान सिंह और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के दौर में मंदसौर जिला नवीन तकनीक से औषधीय फसलों की उल्लेखनीय रूप से खेती कर रहा है। एक जिला-एक उत्पाद अन्तर्गत मंदसौर जिले के लहसुन की ब्रांडिंग राज्य शासन द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी, जिससे किसान रात में सिंचाई के लिये परेशान नहीं होंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब गांवों में दुग्ध समितियां बनाई जा रही हैं। ऑर्गेनिक घी और दूध उत्पादन की योजना साकार हो रही है, दुग्ध उत्पादन 12 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम आयोजित करके उन्नत पशुपालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शासन किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। शासन ने सिंचाई योजनाओं के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। कार्यक्रम में जिले के उन्नत कृषकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!