Edited By meena, Updated: 03 Oct, 2026 04:08 PM

केंद्रीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर हैं। उन्होंने राजधानी के दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन में गौशालाओं को 101...
भोपाल : केंद्रीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर हैं। उन्होंने राजधानी के दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया और बटन दबाकर उज्जैन में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन भी किया। अमित शाह ने मंच से सरकार द्वारा गोपालकों के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर सीएम मोहन और उनकी टीम की जमकर तारीफ की।
अमित शाह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने गोपालकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को हृदयपूर्वक साधुवाद और बधाई देना चाहता हूं।

मैं मोहन यादव से यह कहने भी आया हूं कि आपने 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य तो घोषित कर दिया है, लेकिन यह लक्ष्य कठिन है। फिर भी, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं-0 कि मैं कंधे से कंधा मिलाकर इस लक्ष्य को सिद्ध कराने में आपके साथ रहूंगा और मध्यप्रदेश के गोपालकों के साथ भी खड़ा रहूंगा। यहां उपस्थित सभी गोपालक भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।