UP से असम और बंगाल तक BJP-NDA का शानदार प्रदर्शन, CM मोहन ने दी बधाई, बोले- यह जनविश्वात की जीत

Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2026 08:40 PM

impressive performance by bjp nda from up to assam and bengal

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव नतीजों में  भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बधाई...

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव नतीजों में  भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने इसे जनविश्वास की जीत बताया है। सीएम मोहन यादव ने इस जीत को पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अनथक प्रयासों के नतीजा बताया है।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा - उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के आठ प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी के विधानसभा उपचुनावों में एनडीए की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने आगे लिखा- यह सफलता देशभर में डबल इंजन सरकारों की जनहितैषी नीतियों के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कई राज्यों में चुनावी सफलता का जिक्र

सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के आठ प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के अलावा असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र में जीत का उल्लेख किया। वहीं, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर तथा पुडुचेरी के थट्टांचावडी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में एनडीए की सफलता को भी अपनी उपलब्धि बताया। उन्होंने इन चुनावी नतीजों से डबल इंजन सरकारों की नीतियों के प्रति जनता के समर्थन का संकेत मिलता है।

विकसित राष्ट्र के संकल्प पर जोर

सीएम मोहन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी ने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!