किरण देव सिंह बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने जारी किए आदेश

Edited By meena, Updated: 21 Dec, 2023 04:23 PM

kiran dev singh became state president of chhattisgarh bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया...

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आदेश जारी कर यह जानकारी सांझा की। इसके मुताबिक किरण देव सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण सिंह हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। वे संगठन के कई पदों पर पहले भी काम कर चुके हैं।

PunjabKesari

जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!