Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Oct, 2026 09:57 AM

एमपी डेस्कः इस वक्त की बड़ा भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह मध्यप्रदेश से खाटूश्याम जा रही मिनी बस हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। घटना में 8 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 17...
एमपी डेस्कः इस वक्त की बड़ा भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह मध्यप्रदेश से खाटूश्याम जा रही मिनी बस हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। घटना में 8 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मची है। घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई है। यहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में 25 यात्री मौजूद थे। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि बस एमपी के भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। बस में फंसे गंभीर घायलों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को भी बरामद किया है। घटना में मृतकों की पहचान अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू के रूप में हुई हैं। सभी मध्यप्रदेश के बैतूल के रहने वाले बताए गए है। इसके अलावा बस चालक की भी मौत हो गई है।
शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में वाहन का अहला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।