Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Oct, 2026 10:31 AM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां बलौदाबाज़ार -भाटापारा जिले में सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मची...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां बलौदाबाज़ार -भाटापारा जिले में सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ अन्य घायल हो गए। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मची है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिमगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत दरचुरा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब रॉयल कंपनी द्वारा संचालित बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बताया कि एक ट्रक खराब होकर सड़क पर खड़ा था। सूत्रों से पता चला है कि आने वाले वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए इसके चारों ओर संकेतक भी रखा गया था, लेकिन बस चालक उसे देख नहीं पाया और बस ट्रक से टकरा गई।
हादसे के दौरान बस में कुल 22 लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस कर्मियों, एंबुलेंस और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। घायल यात्रियों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया और सिमगा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।