हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे- संजय शुक्ला

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2022 07:29 PM

mayor offices will be opened in every ward  sanjay shukla

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि जीतने के बाद में इंदौर के हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोले जाएंगे। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायत करने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा बल्कि निगम...

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि जीतने के बाद में इंदौर के हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोले जाएंगे। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायत करने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा बल्कि निगम खुद उनके वार्ड में शिकायत का समाधान करेगा।

PunjabKesari

शुक्ला ने जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से आपको नगर निगम से संबंधित शिकायतों के लिए परेशान होना पड़ता है। आप लोग या तो निगम के मुख्यालय पर जाओ या फिर जोनल कार्यालय पर जाओ तब जाकर शिकायत होती है। वहां पर भी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं होती है और शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पाता है।

PunjabKesari

निगम के द्वारा बनाए गए 311 एप पर की जाने वाली शिकायतें भी पड़ी रह जाती है। इस स्थिति को दूर करने के लिए महापौर बनने के बाद में हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलूंगा। इस कार्यालय पर नागरिकों की शिकायतें भी दर्ज की जाएगी और उसका समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यालय पर मेरी खुद की भी सतत उपस्थिति बनाकर रखूंगा।

PunjabKesari

यह पहला मौका होगा जब प्रदेश में किसी भी शहर में हर बार में महापौर कार्यालय खोलकर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की कोशिश की जाएगी। आपको नगर निगम तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि नगर निगम खुद आपके वार्ड में आकर समस्या का समाधान करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!