गरबा पंडालों में मनचलों की खैर नहीं! MP पुलिस ने दबोचने का बनाया ऐसा मास्टर प्लान

Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2026 05:33 PM

mp police devise plan to nab eve teasers at garba pandals

गरबा पंडालों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस एक नई पहल की तैयारी में है। गुजरात पुलिस की तर्ज पर भोपाल में भी महिला पुलिसकर्मियों को...

भोपाल (इजहार खान) : गरबा पंडालों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस एक नई पहल की तैयारी में है। गुजरात पुलिस की तर्ज पर भोपाल में भी महिला पुलिसकर्मियों को सादी वेशभूषा में गरबा पंडालों के अंदर तैनात किया जा सकता है। ये महिला पुलिसकर्मी आम महिलाओं और युवतियों के बीच रहकर गरबा करेंगी और इस दौरान असामाजिक तत्वों तथा मनचलों पर नजर रखेंगी।

गरबा आयोजनों में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों और चोरी-छिपे उनके फोटो-वीडियो बनाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य होगा। सादी वेशभूषा में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों की पहचान करना और उन्हें पकड़ना आसान हो सकता है।

दरअसल, गुजरात में महिला पुलिसकर्मी सादी वेशभूषा में गरबा पंडालों के भीतर पहुंचकर महिलाओं के बीच गरबा कर रही हैं। इस दौरान वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती हैं और गलत हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। अब इसी मॉडल को भोपाल में लागू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

भोपाल पुलिस के एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी गुजरात पुलिस की इस पहल को इनोवेशन बताया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उनके संज्ञान में आई है और इस पर विचार किया जा रहा है। यदि पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहता है और व्यवस्था लागू करने की संभावना बनती है, तो इस दिशा में कदम उठाया जा सकता है।

हालांकि, भोपाल में इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यदि यह पहल लागू होती है, तो गरबा पंडालों में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की यह एक नई व्यवस्था होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!