MP में एक लाख ऑटो चालकों को पड़े रोजी-रोटी के लाले, CM से दिल्ली की तर्ज पर की ये मांग

Edited By meena, Updated: 09 May, 2020 12:23 PM

one lakh auto drivers got livelihood in mp

कोरोना की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के ऑटो चालकों के आगे रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। प्रदेश में लॉकडाउन को अब तक 40 से ज्यादा दिन हो गए हैं और प्रदेश में एक लाख से ज्यादा ऑटोचालकों के पहिए थमे हुए हैं। रोजगार का कोई अन्य साधन न होने के कारण दिल्ली...

भोपाल: कोरोना की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के ऑटो चालकों के आगे रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। प्रदेश में लॉकडाउन को अब तक 40 से ज्यादा दिन हो गए हैं और प्रदेश में एक लाख से ज्यादा ऑटोचालकों के पहिए थमे हुए हैं। रोजगार का कोई अन्य साधन न होने के कारण दिल्ली की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के ऑटो चालकों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ऑटो रिक्शा चालकों की मदद करते हुए उनके खातों में 5-5 हजार रुपए डालने की बात कही है।  

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के ऑटो चालकों के आगे लॉक डाउन के कारण दो वक्त की रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है। शासन की तरफ से उनके लिए अलग से ना ही कोई व्यवस्था और ना ही किसी तरह की मदद की गई है। मध्य प्रदेश ऑटो रिक्शा चालक संघ के संगठन मंत्री नईम खान ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर सीएम शिवराज सरकार ऑटो रिक्शा के खातों में मदद की राशि डाले। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ऑटो रिक्शा चालकों की मदद करते हुए उनके खातों में 5-5 हजार रुपए डाल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!