Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2025 11:09 PM

मंडला में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
मण्डला। (अरविंद सोनी): मध्य प्रदेश के मंडला जिले में हुई नक्सली मुठभेड़, प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और हाकफोर्स ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक नक्सली को ढेर कर दिया गया। घटना जिले के किसली जोन के चिमटा केम्प के पास हुई, जहां नक्सली और पुलिस, हाकफोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है।
राष्ट्रीय उद्यान कान्हा क्षेत्र में भी नक्सलियों और पुलिस के बीच संघर्ष हो रहा है। एसपी रजत सकलेचा ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस की कार्यवाही अभी भी जारी है। वहीं पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।
CM मोहन ने कहा था प्रदेश में नक्सलियों का किया जाएगा पूरी तरह खत्मा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करने का संकल्प लिया है, और मध्य प्रदेश इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य की धरती पर नक्सली गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होने की बात को दोहराया है, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए कठोरतम कार्रवाई लगातार करती रहेगी।