सागर में धमकियों से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम,जानिए पूरा मामला..

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Oct, 2024 04:47 PM

one person committed suicide in sagar district

सागर जिले में आने वाले रहली थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धमकियों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले रहली थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धमकियों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली, आपको बता दें कि पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लगातार मृतक को धमकियां दे रहे थे जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश देवरी चौधरी का रहने वाला था और खेत पर पेड़ पर फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesariमृतक के परिवार जनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा कलां के रहने वाले तीन लोग अभिषेक लोधी, गोपाल लोधी और वदन लोधी ने उनके रिश्तेदार की लड़की के अपहरण का मामला मृतक आकाश पर दर्ज कराया था, जिसको लेकर तीनों ने मृतक आकाश के घर पर पहुंचकर गाली गलौज कर धमकाया भी था जिस कारण आकाश की मां उसे लेकर अपने भाई के घर चली गई यहां पर तीनों लोग पहुंचे और आकाश को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और धमकियों से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!