खुशखबरी: किसानों के खाते में कर्जमाफी की राशि पहुंचाने के आदेश जारी

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 May, 2019 10:29 AM

order to be transferred to farmers account of debt waiver

कर्ज से परेशान किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत ऋणमाफी की राशि उनके खातों में डालने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कृषि विभाग ने सभी कलेक्टरोंं को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन जिलों में चुनाव संपन्न हो...

भोपाल: कर्ज से परेशान किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत ऋणमाफी की राशि उनके खातों में डालने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कृषि विभाग ने सभी कलेक्टरोंं को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन जिलों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और जिन किसानों के खातों में राशि आचार संहिता के लागू होने के कारण भेजी नहीं जा सकी थी उनमें अब जल्द से जल्द पैसा भेजना शुरु कर दें।

PunjabKesari


बता दें चुनाव आचार संहिता लागू होने से प्रदेश के करीब पांच लाख किसानों के प्रकरण रूक गए थे। आदेश में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने चुनाव संपन्न होने वाले जिलों में ऋण राशि को ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है। इसलिए लंबित प्रकरण को जल्द से जल्द निपटाया जाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!