SDM बेघर, निलंबित अफसरों का सरकारी मकानों पर कब्जा! जांच के आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Mar, 2026 12:46 PM

sdm left homeless as officials occupy govt houses

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि अनुविभाग के सबसे बड़े अधिकारी SDM आरएस सोरी खुद पिछले 6 महीने से सरकारी आवास के लिए भटक रहे हैं और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस या लॉज में रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, निलंबित अपर कलेक्टर तुलसी दास मरकाम सहित कई अधिकारी और कर्मचारी अब भी सरकारी मकानों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 42 आवासों में से आधे पर नियम विरुद्ध कब्जा है, जिससे न तो हाउस रेंट जमा हो रहा है और न ही मेंटेनेंस हो पा रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि जिन कर्मचारियों को आवास का अधिकार ही नहीं, वे भी रसूख के दम पर सरकारी मकानों में रह रहे हैं। कई मामलों में आवंटन का कोई रिकॉर्ड तक मौजूद नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर पंकज डाहरे ने जांच के आदेश दिए हैं। अब देखना होगा कि इस अव्यवस्था पर कब तक सख्त कार्रवाई होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!