Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2023 12:26 PM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है
जबलपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज सुबह जबलपुर पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने पीसीसी चीफ के साथ गौरीघाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्य सभा सांसद विवेक तनखा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद प्रियंका गांधी महारानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर फूल भेंट किए और जनसभा को संबोधित किया। वे यहां करीब 2 घंटे रुकेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी दोपहर 1:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।