प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2019 05:02 PM

property dealer pankaj sikarwar assassination 3 accused arrested

ग्वालियर में भाजपा नेता के भाई और प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में दो बदमाश मुरैना के और एक बदमांश भिंड का रहने वाला बताया गया है। पुलिस आरोपियों से एक पिस्टल, एक कट्टा और 5...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में भाजपा नेता के भाई और प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में दो बदमाश मुरैना के और एक बदमांश भिंड का रहने वाला बताया गया है। पुलिस आरोपियों से एक पिस्टल, एक कट्टा और 5 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

PunjabKesari

डीआईजी ए के शर्मा ने शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 10 जुलाई को हजीरा थाना अंतर्गत मां वैष्णोपुरम कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या के आरोपी राधेश्याम तोमर निवासी मुरैना, शैलू तोमर निवासी मुरैना और बालस्टर उर्फ धीरेंद्र सिंह तोमर निवासी भिंड को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। हत्याकांड की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। डीआईजी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रोपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या के मामले में फरार आरोपियों में से एक आरोपी आदित्यपुरम इलाके में देखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर दविश दी राधेश्याम तोमर को एक 9 एमएम की पिस्टल व तीन जिंदा राउंड के साथ पकड़ लिया।

PunjabKesari

राधेश्याम से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दो साथी लक्ष्मणगढ़ हाई वे पुल पर खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस ने जब राधेश्याम के बताए स्थान पर घेराबंदी की तो शैलू उर्फ शैलेन्द्र तोमर और बालस्टर उर्फ धीरेंद्र सिंह राजावत को दबोच लिया। यहां पुलिस ने शैलू से 315 बोर का कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय उपस्थित थे। फिलहाल इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी समेत पांच बदमाश फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!