त्योहारी सीजन के बीच MP के यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने पांच ट्रेनें की रद्द, दो का समय बदला

Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2026 01:39 PM

railways cancelled five trains due to heavy traffic in delhi

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित भारी सड़क यातायात जाम को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है...

उज्जैन (विशाल सिंह) : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित भारी सड़क यातायात जाम को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को पांच घंटे री-शेड्यूल किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 20155 दाहोद–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर को शाम 3:30 बजे दाहोद से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन — 9 अक्टूबर शाम 5 बजे इंदौर से चलने वाली ट्रेन रद्द।
  • 12415 इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर शाम 5:10 बजे इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • 12247 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन — 9 अक्टूबर शाम 5:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।
  • 12957 साबरमती–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 9 अक्टूबर शाम 7:20 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

दो ट्रेनों के समय में पांच घंटे बदलाव

  • 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली — 9 अक्टूबर शाम 5 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन — 9 अक्टूबर शाम 5:10 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!