राज्य की मशहूर साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल का अचानक निधन, प्रदेश CM भी हुए दुखी; भावुक पोस्ट कर जताया दुख

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2026 03:48 PM

renowned state litterateur dr satyabhama adil passes away

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश की मशहूर साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल का अचानक निधन हुआ है। उनके निधन की खबर से शैक्षणिक एवं साहित्यिक जगत को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच सूबे के...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश की मशहूर साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल का अचानक निधन हुआ है। उनके निधन की खबर से शैक्षणिक एवं साहित्यिक जगत को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं सुंदरलाल शर्मा राज्य अलंकरण से सम्मानित डॉ. सत्यभामा आडिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक एवं साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!