रीवा : स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, मौके पर एक लड़के समेत चार लड़कियां मिली

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2024 03:17 PM

rewa police raid in spa center

मध्य प्रदेश के रीवा में एक जाने माने स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड मारी। जहां से मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा में एक जाने माने स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड मारी। जहां से मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मौके पर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ चार महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, रीवा के खुटेही मोहल्ले में संचालित रॉयल हम हम स्पा सेंटर पर बुधवार रात पुलिस की रेड पड़ी। जहां पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री सहित चार महिलाएं और एक पुरुष भी मौके पर मिले। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि शहर के खुटेही मोहल्ले में ये स्पा सेंटर लंबे समय से संचालित हो रहा था। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था।

PunjabKesari

सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि स्पा सेंटर में मिली चारों महिलाएं दूसरे शहरों की रहने वाली है। अभी तक किस आधार पर शहर में यह स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। उसके संबंध में छानबीन की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक 13 दिन पहले ही पुलिस ने शहर के सिरमौर चौराहे पर बने तानसेन काम्प्लेक्स में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अड्डे पर दबिश दी थी। जहां डीएसपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में अमहिया थाना पुलिस ने रेड की कार्रवाई करते हुए तीन लड़की और तीन लड़कों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!