रील बनाने के लिए युवक ने लगाई नदी में छलांग, तेज बहाव में हुआ लापता (video)

Edited By meena, Updated: 19 Jul, 2025 01:13 PM

the young man jumped into the river to make a reel and went missing

मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश के चलते बिछिया नदी उफान पर है...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा में भारी बारिश के चलते बिछिया नदी उफान पर है। इसी नदी में रील बनाने के चक्कर में एक युवक बह गया। चर्चा है कि युवक रील बनाने का शौकीन था। रील बनाने के लिए ही युवक ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में युवक बह गया।

PunjabKesari

घटना की सूचना के बाद बिछिया पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। इसके बाद युवक की सर्चिंग शुरू हुई लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। युवक का नाम आर्यन खान बताया जा रहा है जो कि रीवा के तकिया का रहने वाला है और युवक के पिता पुलिस विभाग में डीएसपी हिमाली पाठक के ड्राइवर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!