Edited By Desh Raj, Updated: 05 Mar, 2026 05:34 PM

बिलासपुर जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना लिया गया । जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदल रही थी और उसी समय वीडियो बना लिया गया।
(बिलासपुर): बिलासपुर जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना लिया गया । जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदल रही थी और उसी समय वीडियो बना लिया गया। विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस संगीन वारदात के बाद इलाके में हड़कंप है। लिहाजा लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि चार मार्च को अपनी ननद के घर गई थी। जब वो शाम को घर लौटी तो उसकी बेटी ने अपने साथ हुई वारदात तो बताया। बेटी ने कहा वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाया। घर पर मौजूद लडकी के छोटे भाई ने भी आरोपी को बहन का वीडियो बनाते हुए देख लिया था और शोर मचाया।
इस दौरान लड़की की बुआ भी घर पहुंच गईं और उन्होंने वीडियो बनाने वाले युवक को पकड़ लिया। युवक ने खुद को घिरता देख मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया।
वहां कुछ समय के बाद युवती का भाई घर के पास एक दुकान पर गया था, लेकिन इसी दौरान वीडियो बनाने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। तीनों ने मिलकर युवक से गाली गलौज की और आरोपी वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। वहीं विवाद बढ़ता देख वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और लड़की के भाई को छुड़ाया।
लिहाजा पुलिस ने मोनिस हटकेश्वर, वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।