उज्जैन : महाकुंभ आने-जाने वालों को मिलने वाली सुविधाओं का उज्जैन कलेक्टर और SP ने लिया जायजा

Edited By meena, Updated: 21 Jan, 2025 05:35 PM

ujjain collector and sp inspected the facilities

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को महांकुभ के यात्रियों को मिलने...

उज्जैन (विशाल सिंह) : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को महांकुभ के यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरिक्षण करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने आज रेलवे स्टेशन, कंट्रोल रूम और श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रेस्ट रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के संदर्भ में भी तैयारियों की समीक्षा की।

PunjabKesari

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए रेस्ट रूम का अवलोकन किया और उनकी सुविधाओं की जांच की। इसके अलावा, उन्होंने महाकुम्भ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

PunjabKesari

कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने एआई तकनीक से संचालित स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज और ऑपरेशनल व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। कंट्रोल रूम के जरिए महाकुंभ के व्यवस्थित संचालन और निगरानी का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

PunjabKesari

इसके साथ ही, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ में लगाए गए मध्यप्रदेश मंडप का भी निरीक्षण किया और उसे लेकर नोट्स बनाए। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और मेले का संचालन सुचारू रूप से होगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!