Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2023 04:15 PM
उज्जैन के छत्री चौक पर राखी का ठेला लगाने वाले व्यापारी ने नगर निगम कर्मचारियों से परेशान होकर जहर खा लिया...
उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन के छत्री चौक पर राखी का ठेला लगाने वाले व्यापारी ने नगर निगम कर्मचारियों से परेशान होकर जहर खा लिया। व्यापारी की हालत देखते हुए उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि नगर निगमकर्मी व्यापारी से अक्सर मारपीट करते थे।
छत्री चौक पर ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले व्यापारी ने नगर निगम कर्मचारियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यापारी के बेटे यश की माने तो नगर निगम कर्मचारी रोजाना आकर उन्हें परेशान करते हैं। वह मारपीट करते हैं जिससे परेशान होकर वृंदावन पुर निवासी राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
यश ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी आसिफ पहलवान व उसके साथ में अन्य कर्मचारी रोजाना आकर कभी मारपीट करते हैं तो कभी ठेले पर रखा सामान लेकर चले जाते हैं। राखी का त्यौहार सिर पर है और ब्याज पर रुपए लेकर हम लोगों ने सामान भरा है। उस पर नगर निगम कर्मचारियों की तानाशाही से परेशान होकर पापा ने जहरीला पदार्थ खाया है जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।