चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन

Edited By meena, Updated: 16 Apr, 2024 01:33 PM

visit the statue of mahakali with 18 arms

चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में लोग मां भगवती की आराधना में जुटे हुए हैं

जबलपुर (विवेक तिवारी): चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में लोग मां भगवती की आराधना में जुटे हुए हैं और माता के भक्त अपनी अपनी भक्ति के अनुसार देवी मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़ा के गुलौआ में चैत्र नवरात्र पर स्थापित 18 भुजाओं वाली महाकाली के दर्शन करने भी भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। क्योंकि इन 18 भुजाओं वाली महाकाली की विशाल प्रतिमा की स्थापना कई सालों से यहां रहने वाला सोधियां परिवार करता आ रहा है।

PunjabKesari

पूरे जबलपुर में चैत्र नवरात्र पर एक ही 18 भुजाओं वाली महाकाली रखी जाती है। इस महाकाली के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इधर इस 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा को पिछले कई सालों से रखने वाले सोधियां परिवार के लोग कहते हैं कि जबलपुर शहर में दुर्गा और महाकाली की प्रतिमाएं शारदेय नवरात्र में ही रखी जाती है लेकिन हम अपने घर मोहल्ले और जबलपुर सहित पूरे देश में सुख शांति बनी रहे इसलिए इस 18 भुजाओं वाली महाकाली की हर चैत्र नवरात्र पर प्रतिमा स्थापित करते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!