MP में नगर पालिका में बढ़ेंगे वार्ड, निकाय चुनाव 2027 के लिए सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू

Edited By meena, Updated: 24 Oct, 2026 05:15 PM

wards will increase in multai municipality process of boundary expansion starte

मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बैतूल जिले के मुलताई नगर पालिका क्षेत्र में...

बैतूल: मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बैतूल जिले के मुलताई नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड की संख्या बढ़ने की संभावना है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशों के बाद कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को सीमा विस्तार और वार्ड परिसीमन की कवायद शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी निर्देश के प्रति शनिवार को प्राप्त हुई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में मुलताई नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं, जो शहरीकरण और आबादी में वृद्धि को देखते हुए बढ़कर 18 हो सकते हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) से इस संबंध में प्रस्ताव और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगे हैं। साथ ही, मुलताई नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या वृद्धि और शहरी विस्तार का बारीकी से आकलन कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के तहत सीमा विस्तार और वार्ड परिसीमन से जुड़े अंतिम प्रस्तावों की जांच के बाद उन्हें राज्य शासन के पास भेजा जाना है।

जिला प्रशासन को यह पूरी रिपोर्ट और प्रस्ताव आगामी 31 अक्टूबर तक आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को प्रेषित करने होंगे। वार्ड की संख्या बढ़ाने और नई सीमाओं के निर्धारण को लेकर अंतिम मुहर शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद ही लगेगी, जिसके बाद शहरवासियों को औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!