इस केंद्रीय मंत्री को MP से राज्यसभा भेजा जा सकता है, चर्चा में तीन बड़े चेहरे, भोपाल से दिल्ली तक बढ़ी हलचल !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Oct, 2026 11:59 AM

this union minister could be sent to the rajya sabha from mp three prominent

भोपालः मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा। वहीं, प्रदेश भाजपा किसे राज्यसभा भेजेगी, इसका फैसला दिल्ली से होगा। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा...

भोपालः मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा। वहीं, प्रदेश भाजपा किसे राज्यसभा भेजेगी, इसका फैसला दिल्ली से होगा। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। कुल तीन नाम चर्चा में है। बता दें के गुरूवार को निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। 12 नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना और परिणाम आएगा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से औपचारिक तौर पर मध्यप्रदेश में से दो नामों का पैनल मांगा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को  एमपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है। हरदीप सिंह पुरी उत्तर-प्रदेश कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं वानथी श्रीनिवासन और मद्रास आइआइटी के डायरेक्टर वी. कामाकोटि के नाम भी चर्चा है। केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने के लिहाज से इन नामों पर भी मुहर लग सकती है।

पूर्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन वर्ष 2020 से 2026 यानी 6 साल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही। उन्होंने साल 2021 में कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वानथी ने देश के बड़े एक्टर कमल हसन को हराया था। वह पेशे से मद्रास हाईकोर्ट की वकील है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

एमपी की राज्यसभा सीट के लिए विज्ञान के क्षेत्र से कंप्यूटर वैज्ञानिक और आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामकोटि का नाम भी चर्चा में है। कामकोटि भारत के पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर शक्ति के मुख्य आर्किटेक्ट हैं। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!