छतरपुर - टीकमगढ़ मार्ग अवरुद्ध, धसान नदी के पुल पर आया पानी

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Jul, 2024 10:49 AM

water came on the bridge of dhasan river of chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई।

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर धसान नदी उफान पर आ गई। पुल पर भी पानी भर गया है। इसके बाद सूचना पर दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। दोनों तरफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद भी है। बड़ामलहरा एसडीम प्रशांत अग्रवाल और बड़ामलहरा एसडीओपी भी अपनी टीम के साथ मौजूद हैं।

PunjabKesariइसके साथ ही नदी के आसपास बने गांव के लोगों को बताया जा रहा है की नदी के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक धसान नदी पुल पर पानी बढ़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ जिले की सीमा धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध से गेट खोलकर पानी छोडा गया है। जिस के बाद खरीला पुल पर 4 फीट पानी आ गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!