युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान! इस तारीख से शुरू होंगे नामांकन, इस बार लागू हुए नए नियम और सख्त प्रक्रिया

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 May, 2026 01:52 PM

youth congress elections announced new rules nominations start soon

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेशभर में ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 29 मई से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदों के लिए नामांकन की अवधि 11 जून से 13 जून निर्धारित की गई है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके पश्चात सदस्यता अभियान और चुनावी प्रक्रिया दोनों को एक साथ ऑनलाइन माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे संगठनात्मक पारदर्शिता और भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।

18 से 35 वर्ष आयु सीमा तयCollapse

युवा कांग्रेस की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपना लाइव फोटो, वोटर आईडी तथा आयु प्रमाण से संबंधित दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही एक नया प्रावधान भी जोड़ा गया है, जिसके तहत आवेदक को 8 सेकेंड का एक वीडियो भी अपलोड करना होगा, जिसमें वह अपनी पहचान और आवेदन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करेगा।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ नियम लागू

संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकेगा और नामांकन जमा होते ही संबंधित व्यक्ति को उसके पूर्व पद से स्वतः मुक्त माना जाएगा।

दिल्ली स्तर पर होगी अंतिम चयन प्रक्रिया

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे प्रमुख पदों पर अंतिम नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद की जाएगी। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष इंटरव्यू भी लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पूरी चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ सदस्यता अभियान को भी बड़े स्तर पर विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि संगठन को अधिक से अधिक युवाओं से जोड़ा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!