उज्जैन के खाचरोद उप जेल से तीन कैदी फरार, दो बलात्कार और एक हत्या के आरोपी शामिल

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 26 Dec, 2025 05:51 PM

3 prisoners escape from khachrod sub jail in ujjain

उज्जैन जिले के खाचरोद से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खाचरोद उप जेल से तीन कैदी फरार हो गए हैं, जिनमें दो बलात्कार के आरोपी और एक हत्या के मामले में बंद कैदी शामिल हैं। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन...

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन जिले के खाचरोद से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खाचरोद उप जेल से तीन कैदी फरार हो गए हैं, जिनमें दो बलात्कार के आरोपी और एक हत्या के मामले में बंद कैदी शामिल हैं। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों कैदी जेल के महिला सेल क्षेत्र में पेंटिंग का काम कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद उन्होंने पेंटिंग में इस्तेमाल किए गए कलर के डिब्बे तो जमा कर दिए, लेकिन काम में इस्तेमाल की गई सीढ़ी को जानबूझकर दीवार के सहारे छोड़ दिया। शाम के समय जब सभी कैदी बैरक की ओर लौट रहे थे, तभी तीनों ने मौका पाकर सीढ़ी की मदद से जेल की ऊंची दीवार फांद ली और फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जेल परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। रात का समय और अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने तीनों फरार कैदियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर दी हैं और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन कैदियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। इस घटना ने खाचरोद उप जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जेल की सुरक्षा, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका और संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही तीनों फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!